{"_id":"69c84611075a89108602c988","slug":"inter-zonal-handball-lucknow-zone-won-the-inaugural-match-agra-news-c-365-1-sagr1044-107186-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर जोनल हैंडबॉल: लखनऊ जोन ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर जोनल हैंडबॉल: लखनऊ जोन ने जीता उद्घाटन मैच
Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रिजर्व पुलिस लाइंस में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तृतीय अंतर जोनल हैंडबॉल क्लस्टर (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता 31 मार्च तक चलेगी। शुभारंभ अवसर पर खेल भावना, उत्साह और अनुशासन का आकर्षक माहौल दिखा।
प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें-आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी जोन और पीएसी मध्य, पूर्वी व पश्चिमी जोन प्रतिभाग कर रही हैं। सभी खिलाड़ियों ने 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के बैंड के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अपर पुलिस आयुक्त ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता की शपथ दिलाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में लखनऊ जोन और वाराणसी जोन के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ जोन ने 24-20 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर अमितराज श्रीवास्तव (अपर राज्य रेडियो अधिकारी, आगरा), वीरेंद्र कुमार (सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।