फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter-college drama competition will be organized in Sursadan

Agra: अंतर महाविद्यालयीय नाट्य मंचन प्रतियोगिता...सूरसदन में दो दिन दिखेगा सृजन और संस्कृति का संगम

Wed, 05 Nov 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 08:20 PM IST
सार

अंतर महाविद्यालयीय नाट्य मंचन प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

विज्ञापन
Inter-college drama competition will be organized in Sursadan
कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के वनबंधु परिषद आगरा चैप्टर की बैठक बुधवार को कमला नगर के एक होटल में आयोजित हुई। सेवा कार्यों की समीक्षा के बाद आगामी अंतर महाविद्यालयीय नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि इसमें सृजन और संस्कृति का संगम दिखेगा।
विज्ञापन


समारोह के पत्रक का विमोचन करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंघल ने कहा कि वनबंधु परिषद 1989 से वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है। संयोजक गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को सूरसदन में होगी। पहले दिन चयन और दूसरे दिन फाइनल नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। अन्य प्रतिभागी टीमों को 10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। संचालन सचिव जगदीश प्रसाद बंसल और आभार उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक डॉ. आरपी मंगल, पूर्व अध्यक्ष राम रतन मित्तल, रवि अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अनिल गोयल, डॉ. जीएस जैन, प्रो. अमित अग्रवाल, महिला समिति से लता जैन, सुमन जैन आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed