{"_id":"5c70e83bbdec2259b05bcb55","slug":"intelligence-agencies-investigating-phone-call-being-from-agra-to-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा से पाकिस्तान को की जा रहीं कॉल जांच के घेरे में, खुफिया एजेंसियां जुटा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से पाकिस्तान को की जा रहीं कॉल जांच के घेरे में, खुफिया एजेंसियां जुटा रही जानकारी
Sat, 23 Feb 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने कुछ और कदम उठाए हैं। ताजनगरी में लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे 20 पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन तो चल ही रहा है। अब पिछले एक महीने में पाकिस्तान को की गई फोन कॉल के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जिन नंबरों से लगातार बात होती है, उनकी सूची अलग से बनाई जा रही है। मालूम किया जाएगा कि यहां से वहां किससे बात होती है? बता दें कि यूपी में आतंकी संगठनों का जाल फैलने की खबरें आ रही हैं। इस कारण से खुफिया एजेंसियां कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पहले भी दो बार इस तरह की पड़ताल हो चुकी है। तब पाया गया था कि आगरा से सबसे ज्यादा कॉल कराची की गईं। यह भी सामने आया कि सभी बातें रिश्तेदारों से की गई। अब देखा जाएगा कि पिछले एक महीने में जो बातें हुई हैं, वे रिश्तेदारों से ही हुई हैं या फिर नए नंबर भी हैं।
विज्ञापन
इन लोगों पर भी नजर
सिमी के सदस्य रह चुके लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उनकी मौजूदा गतिविधियां क्या हैं? खुफिया पुलिस की सूची में फिलहाल सिमी का कोई सक्रिय सदस्य नहीं है लेकिन मालूम किया जा रहा है कि पूर्व में रहे सदस्यों ने ठिकाना तो नहीं बदल लिया है।
कितनी संस्थाओं को मिल रहा विदेश से पैसा
खुफिया पुलिस के सूत्रों ने बताया कि चिट फंड रजिस्ट्रार ऑफिस से यह रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है कि कितनी संस्थाओं को विदेश से पैसा आ रहा है। इसके बाद अध्ययन किया जाएगा कि कौन कौन से देश से और किस काम के लिए पैसा लिया जा रहा है।
कितनी संस्थाओं को मिल रहा विदेश से पैसा
खुफिया पुलिस के सूत्रों ने बताया कि चिट फंड रजिस्ट्रार ऑफिस से यह रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है कि कितनी संस्थाओं को विदेश से पैसा आ रहा है। इसके बाद अध्ययन किया जाएगा कि कौन कौन से देश से और किस काम के लिए पैसा लिया जा रहा है।