फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Integration of the tongue, flavors freedom

एकता की जुबां, जायका आजादी का

Sat, 06 Aug 2016 01:40 AM IST
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Integration of the tongue, flavors freedom
जायका अाजादी का - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज के साथ ही भारतीय भोजन में विविधता है। पकाने-परोसने के तरीके भी।  जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक, नागालैंड से गुजरात तक हर राज्य की रसोई से उठने वाली सुगंध को अमर उजाला ने द गोरमे क्लब के सहयोग से ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत ‘जायका आजादी का’ में पेश किया। रेनबो हास्पिटल के सभागार में देश का जायका हर जुबां पर चढ़ा। देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यंजन भारतीय थाली के रूप में प्रदर्शित किया गया। इन्हें प्रस्तुत करने वाली द गोरमे क्लब की सदस्यों ने परिधान भी उसी राज्य के धारण किए।
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में रंगे ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में शुक्रवार को ‘जायका आजादी का’ कार्यक्रम का उदघाटन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर, उनकी धर्मपत्नी और बाल मनोविज्ञानी गुड्डी सागर, एसपी सिटी सुशील घुले, रेनबो हास्पिटल के संचालक डा. नरेंद्र मल्होत्रा और द गोरमे क्लब अध्यक्ष रेनुका डंग ने भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर किया। अतिथियों ने इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही भारतीय थाली का अनावरण किया। द गोरमे क्लब की करीब 50 सदस्यों ने 29 राज्यों के व्यंजनों को इस थाली में न केवल स्थान दिया, बल्कि उसे पकाने की विधि भी प्रदर्शित की। उद्यमी डा. रंजना बंसल, डा. आरसी मिश्रा, डा. अनूप खरे भी मंचासीन रहे।  
विज्ञापन


‘भारतीय थाली’ की हर डिश निराली
एक ही थाली में 58 से ज्यादा व्यंजनों की खुशबू खास थी। बिहार का लिटटी चोखा हो या गुजराती खमन ढोकला या फिर त्रिपुरा का पंचफोरन, हर एक का जायकेदार स्वाद भी उपस्थितजनों ने चखा।  रेनू भगत ने थाली को आकर्षक ढंग से सजाया। कई तरह के पापड़ और अचार के साथ यह निराली थाली आकर्षण का केंद्र रही और सेल्फी भी सबसे ज्यादा इसी के साथ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंच की उस फोटो के साथ लगा सकते हैं जिसमें रंजना बंसल बोल रही हैं
जुबां पर आई पेट की बात
क्षेत्रीय आयुक्त भविष्य निधि विश्वजीत सागर ने कहा कि अनेकता में एकता का भाव हर राज्य के खान-पान को देखकर महसूस होता है। इस कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के जायके के बारे में जानकारी मिली। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि वह अक्सर अकेले ही रात में शहर के खास व्यंजनों का जायका लेने निकलते हैं। पेट के जरिए खाना दिल तक रास्ता बनाता है। यह क्लब और यह कार्यक्रम भारतीय व्यंजनों के लिए खास रहेगा। डा. रंजना बंसल ने भारतीय खान-पान की विशिष्टता को अनूठे ढंग से प्रदर्शित करने की सराहना की।

इसे रेनुका डंग की फोटो के साथ लगना है
गोरमे क्लब की अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक रेनुका डंग ने बताया कि भाषा, बोली की तरह खानपान भी देश को जोड़ता है। खास यह कि क्लब की सदस्यों में खुद पकाने की ललक होती है क्योंकि यह परिवार की खुशियों का आधार बनता है।


इसे सुभाषिनी की फोटो के साथ लगना है
क्लब की सुभाषिनी पालीवाल ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भोजन के जरिए स्वास्थ्य और स्वास्थ्य ही खुशी का आधार है, कुछ इस भाव से संतुलित भोजन पर क्लब में चर्चा होती है। देश भर के व्यंजन बनाने में सदस्यों ने जो उत्साह दिखाया उसने इस आयोजन को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed