{"_id":"691e0afdd9313dc65d0cf547","slug":"instructions-given-to-file-fir-against-two-blos-for-negligence-in-election-work-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139730-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो बीएलओ पर एफआईआर के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो बीएलओ पर एफआईआर के दिए निर्देश
Wed, 19 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस समय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसमें तमाम स्थानों से बीलएलओ की लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर जखेरा मतदेय स्थल पर दो सहायक अध्यापकों को काम में लापरवाही बरतने के चलते एसडीएम संजीव कुमार ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसआईआर कार्य का लगातार जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर निरीक्षण किया जा रहा है। दो दिन पूर्व सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में दो बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मतदेय स्थल संख्या 286 उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुर जखेरा में सहायक अध्यापक नीरज यादव एवं अमरदीप की नियुक्ति की गई, लेकिन बीएलओ की लापरवाही की शिकायत लगातार मिल रही थी। लिखित प्रार्थना पत्र भी मिला। जिसमें लापरवाही मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर की गई है।