फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instagram friend threatened to throw acid on face, 2 arrested

Agra News: इंस्टाग्राम मित्र ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, 2 गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 06:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Instagram friend threatened to throw acid on face, 2 arrested
आगरा। सुन, एक काम है। हां बोलो, क्या हुआ। एक लड़की के फेस पर तेजाब फेंकना है। मैं बता दूंगा कब और किस टाइम पे। एक लड़का है। लड़की कौन है...फोटो भेज। लड़की की पिक्चर नहीं है। कभी तो घर से निकलेगी। बस फेस पर डालना है तेजाब...। सदर क्षेत्र की एक युवती के पास इंस्टाग्राम मित्र ने धमकी भरा चैट का वीडियो भेजा है। इससे युवती दहशत में आ गई है।
विज्ञापन

मामले में एक्स पर पोस्ट किया गया। इससे हरकत में आई पुलिस ने सदर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु और उसके दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी एकतरफा प्यार में युवती को धमका रहा था।
विज्ञापन

एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि एक युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी जा रही है। इस पर पड़ताल की गई। पता चला कि युवती सदर क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीएससी पास है। शादी होने वाली है। उसे मोहल्ले का हिमांशु धमका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से उसकी इंस्टाग्राम से चैट हुई थी। युवती ने जब उसे बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो वह नाराज हो गया। दो दिन पहले युवती के मोबाइल पर चैट का वीडियो भेजा। इसमें वो किसी युवक से युवती के चेहरे पर तेजाब डालने और एक युवक की पिटाई करने के बारे में बात कर रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed