फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspector demand bribe for bail verification video viral

500 रुपये मांगने का वीडियो वायरल, जमानत वेरिफिकेशन के लिए मांगी थी रिश्वत, दरोगा निलंबित

Tue, 19 Feb 2019 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
inspector demand bribe for bail verification video viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ढोलना थाना क्षेत्र के एक दरोगा का 500 रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो का पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।

विज्ञापन


ढोलना थाना की बिलराम चौकी पर तैनात दरोगा गंगा सिंह के द्वारा जमानत वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। इसका वीडियो बना लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों को जब इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली तो पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने वायरल वीडियो के मामले को गंभीरता से लिया और रिश्वत की मांग कर रहे दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


इस प्रकरण की जांच उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे ऐसे प्रकरण को गंभीरता से ले रहे हैं। जो पुलिसकर्मी पुलिस की साख खराब करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिले में इससे पूर्व यातायात पुलिस के कर्मियों का वीडियो वायरल होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। वहीं तहसील कर्मी का वीडियो वायरल होने पर भी जिलाधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed