फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector accused of rape sent to jail in Agra and Both SI who threatened villagers have been removed

आगरा का अय्याश दरोगा भेजा गया जेल: ग्रामीणों को धमकाने वाले दोनों एसआई हटाए गए; पीड़िता के घर पुलिस तैनात

Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
सार

आगरा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को जेल भेजा गया। ग्रामीणों को धमकाने वाले दोनों एसआई हटा दिए गए हैं। पीड़िता के घर पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
Inspector accused of rape sent to jail in Agra and Both SI who threatened villagers have been removed
आगरा का अय्याश दरोगा भेजा गया जेल: ग्रामीणों को धमकाने वाले दोनों एसआई हटाए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी दरोगा संदीप कुमार को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। आरोपी की पैरवी और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप में चौकी प्रभारी अहारन एसआई पतंजलि और कस्बा प्रभारी अंकित कुमार को बरहन से हटाकर थाना मलपुरा भेजा गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।

विज्ञापन


बरहन थाना में तैनात दरोगा संदीप कुमार रविवार रात को क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। एक घर में घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने घर में युवती से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। खंभे से बांधकर पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पिता के हाथों में बेटे ने तोड़ा दम: क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई ड्रिप, होने लगी थीं खून की उल्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल हुआ था। दरोगा को छुड़ाने के लिए आए दरोगा अंकित कुमार और पतंजलि ने ग्रामीणों को धमकाया था। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी थी। 12 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने थाना का घेराव और रोड जाम कर हंगामा किया था। दरोगाओं को हटाने की मांग की थी। मामले में आरोपी दरोगा संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः- आंखों के सामने तोड़ा दम: हाईवे पर रफ्तार से आई मौत, बेटे को निगल गई; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पिता व साथी

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी दरोगा का रिमांड करा दिया गया था। मंगलवार को उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। चौकी प्रभारी अहारन पतंजलि और कस्बा प्रभारी अंकित कुमार को बरहन थाना से हटाकर थाना मलपुरा भेजा है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई राजीव कुमार को चौकी प्रभारी अहारन और शिव सिंह मीणा को थाना बरहन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed