{"_id":"605cceb88ebc3edb5464708e","slug":"inspection-sample-firozabad-news-tundla-news-agr4861074137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, दूध, मिठाईयों के भरे 11 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, दूध, मिठाईयों के भरे 11 नमूने
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के मद्देनजर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों से दूध, मावा, मिल्क केक के 11 नमूने संकलित किए।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को सबसे पहले थाना टूंडला के गांव झम्मन स्थित कृष्णा स्वीट पर पहुंची। यहां से टीम ने चॉकलेट बर्फी का नमूना लिया। स्वरूपनगर स्थित नत्थीलाल स्वीट से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया।
इधर, नारखी थाना क्षेत्र के असन गांव से दिनेश के दुग्ध संग्रहण केंद्र पर भी टीम ने छापा मारा। यहां से दूध का नमूना लिया गया। नीबू बाबा बाग फिरोजाबाद, विनोद कुमार के दुग्ध संग्रहण केंद्र से दूध, टापा खुर्द कोटला रोड से दूधिया राजीव और दूधिया हृदेश कुमार से भी दूध का नमूना लिया। सैलई में दूधिया रामनरेश से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
बालाजी डेयरी मैनपुरी चौराहा शिकोहाबाद से मावा, प्रेमपाल की दुकान से दूध का नमूूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।