{"_id":"5de7ef538ebc3e54e561aab0","slug":"inspection-cdo-mainpuri-news-agr418480546","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित रहे सात अधिकारी, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित रहे सात अधिकारी, नोटिस
विज्ञापन
04एमएनपी-31-विकास जागीर के गांव हुसैनपुर में निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांवों की हकीकत और योजनाओं का हाल जानने के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने विकास खंड जागीर के गांव हुसैनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित रहे सात अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं लेखपाल द्वारा फौती दर्ज न करने और राशन डीलर द्वारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए।
बुधवार को सीडीओ नगेंद्र शर्मा ग्राम पंचायत हथपऊ के गांव हुसैनपुर पहुंचे। निरीक्षण के समय लेखपाल, खंड शिक्षा अधिकारी, अवर अभियंता विद्युत, अवर अभियंता जलनिगम, अवन अभियंता निचली गंगा नहर, अवर अभियंता नलकूप और चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। इसे लापरवाही मानते हुए संबंधित का स्पष्टीकरण मांगने के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तीन संपर्क मार्ग कच्चे व छह मरम्मत योग्य बताए गए। अधिशासी अभियंता लोनिवि को निरीक्षण का कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय, आवास, हैंडपंप और पेंशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन डीलर राममूर्ति द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की।
इस पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने फौती दर्ज करने की भी शिकायत की। इस पर उप जिलाधिकारी को संबंधित लेखपाल का स्पष्टीकरण प्राप्त का संस्तुति सहित उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद वे गांव के परिषदीय विद्यालय में पहुंचे। यहां खरीदी गई किताबों और स्पोर्ट्स किट को देखा। बिल मांगने पर प्रधानाध्यापिक बिल नहीं दिखा सकी। इस पर बिल अवलोकित कराने के निर्देश दिए।