{"_id":"5fac259e8ebc3e75017f7e2e","slug":"inspecion-mainpuri-news-agr467705325","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षाधिकारियों को निरीक्षण में 12 विद्यालय मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षाधिकारियों को निरीक्षण में 12 विद्यालय मिले बंद
विज्ञापन
11एमएनपी-21-प्राथमिक विद्यालय पड़रिया का निरीक्षण करते डीसी रणधीर बहादुर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सीडीओ ईशा प्रिया के निर्देश पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बुधवार को घिरोर विकास खंड के विद्यालयों का जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 विद्यालय बंद मिले। वहीं 47 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीडीओ ईशा प्रिया ने मंगलवार को कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ विद्यालय बंद मिले थे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को विद्यालयों में सामूहिक रूप से निरीक्षण कराने के निर्देश दिए थे।
इस पर बुधवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ जनपद के घिरोर विकास खंड में जांच कराई। जांच के दौरान 12 विद्यालय बंद मिले। वहीं 47 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने शिक्षकों का वेतन, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय काटने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
-----
लगातार मिल रही थीं विद्यालय बंद होने की शिकायतें
जिले के विद्यालयों में शिक्षक- शिक्षिकाओं के अनुपस्थित रहने और विद्यालय बंद होने की शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। इसके बाद सीडीओ ने मंगलवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिकायतें सही मिली। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए थे कि स्कूलों में यदि शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं तो खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
-----------
सभी शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक समय से विद्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। घिरोर विकास खंड की तरह सभी विकास खंडों में अभियान चलाकर क्रास चेकिंग कराई जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विजय प्रताप सिंह बीएसए