फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction

आटा, मैदा, केक और कुरकुरे के नमूने जांच को भेजे

Wed, 11 Nov 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
inspaction
11एमएनपी-22-गढिय़ा संसारपुर में आटा मिल पर नमूने लेतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को गढ़िया संसारपुर में छापा मारकर सात नमूने भरे। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गढ़ियां संसारपुर में छापा मारा। यहां टीम को मै. देवांश एजेंसी पर सफाई नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं एक्सपाइरी डेट की बिस्किट, चॉकलेट आदि मिले। इन्हें वापस कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही टीम ने श्रीराम एजेंसी से कुरकुरे और केक का नमूना लिया। इसके बाद टीम ज्ञान फ्लोर मिल पहुंची। यहां आटा और मैदा के पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सात नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। आटा के पैकैट पर निर्माण तिथि, बैच नंबर और उपयोग तिथि न लिखने पर विक्रेता को नोटिस जारी किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा शामिल रहे।

-----
‘इसलिए जरूरी है निर्माण और उपयोग तिथि’
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने बताया कि किसी भी खाद्य पदार्थ की पैकिंग करते समय उस पर निर्माण तिथि, उपयोग तिथि और बैच नंबर जरूर डालें। ये नियमानुसार अनिवार्य होने के साथ जरूरी भी है। उन्होंने बताया कि बिना उपयोग तिथि के सामान खराब होने के बाद भी बिकता रहता है। इससे लोगों को नुकसान होने के साथ ही निर्माता कंपनी की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा यदि कहीं निरीक्षण के दौरान ये कमी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed