फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction

ड्यूटी से गैर हाजिर मिले उपनिरीक्षक व दो आरक्षी, रपट दर्ज

Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
inspaction
कासगंज में शुक्रवार की रात ड्यूटी प्वाइंट सोरों गेट पर चेक करते सीओ सिटी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शुक्रवार रात पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शहर में निरीक्षण किया। ड्यूूटी प्वाइंट देखे। पुलिस कर्मियों की सतर्कता परखी। इस दौरान एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी सोरों गेट पुलिस चौकी के ड्यूटी प्वाइंट पर गैर हाजिर मिले। इस पर सीओ ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है और विभागीय कार्रवाई शुरू की है। साथ ही पुलिस कर्मियों को कड़ी हिदायत दी है कि ड्यूटी प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरतें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्द मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अफसरों ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां रात्रि में निर्धारित कर दी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी शुक्रवार रात ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण करने निकले।
विज्ञापन

उन्होंने सोरों गेट, बिलराम गेट, नदरई गेट, सहावर गेट, बारहद्वारी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता परखी। इस दौरान सोरों गेट ड्यूटी प्वाइंट तैनात एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी गैर हाजिर थे। इस पर सीओ ने तत्काल तीनों ही गैर हाजिर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली के विभागीय रजिस्टर में रात में ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। उच्चाधिकारियों को भी गैर हाजिरों की लापरवाही से अवगत कराया। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से निगरानी करनी हैं और किस तरह मुस्तैद रहना है। ब्रीफिंग के बाद सीओ ने पुलिस कर्मियों के साथ पूरे शहर में फुट पेट्रोलिंग भी की।

वर्जन:
ड्यूटी पर तैनात एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी लापरवाही पाए गए हैं। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। - आरके तिवारी, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed