फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction, city comissner, development, work, vrindavan

ऊर्जामंत्री के दौरे के बाद नगर निगम को आ गई सुध, देखे विकास कार्य

Mon, 01 Jun 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
inspaction, city comissner, development, work, vrindavan
विकास कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। आठ जून से धार्मिक नगरी के मंदिरों को खोले जाने की संभावना के चलते प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ठा. श्री बांकेबिहारी मंदिर के आसपास चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए सरकारी मशीनरी जुट गई है। यह सुध भी नगर निगम को तब आई, जब रविवार को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्य आठ जून से पहले करने को कहा था।
विज्ञापन

विश्व बैंक अनुदानित प्रो पूअर योजना, विद्युत और नगर निगम द्वारा बांकेबिहारी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण विकास कार्य बंद हो गए थे। केंद्र सरकार ने आठ जून से सभी धार्मिक स्थल व मंदिर खोलने की घोषणा कर दी है। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड व मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था व सभी विभागों के आपसी समन्वय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जलनिगम के अधिशासी अभियंता सीएम सोलंकी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कालरा, नगर निगम के मुख्य अभियंता वीके मित्तल, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी, टैक्स अधीक्षक गोपाल वशिष्ठ, सहायक अभियंता राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed