{"_id":"6ac4933031e705e446089011","slug":"inquiry-ordered-into-pregnant-woman-s-death-after-delay-in-hospital-admission-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल कॉलेज: प्रसूता की मौत पर जांच तेज, तीन विभागों के स्टाफ को नोटिस; परिजनों से भी मांगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल कॉलेज: प्रसूता की मौत पर जांच तेज, तीन विभागों के स्टाफ को नोटिस; परिजनों से भी मांगे बयान
Tue, 06 Oct 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:50 AM IST
सार
इलाज में देरी के आरोप के बाद प्रसूता विजय कुमारी की मौत के मामले में जांच समिति ने तीन विभागों के स्टाफ और परिजनों को नोटिस जारी किए हैं। समिति ने बयान दर्ज करने के साथ मरीज के इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विस्तार
देरी से इलाज मिलने पर प्रसूता की मौत के मामले में गठित जांच समिति ने पीड़ित और तीन विभागों के स्टाफ को नोटिस जारी किए हैं। इनको बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। मरीज के इलाज के पर्चे और रिपोर्ट की भी जांच हो रही है।
तांतपुर निवासी लाखन और गौरव ने प्रसूता विजय कुमारी (22) के तीन घंटे देरी से भर्ती करने का आरोप लगाया। तब तक प्रसूता एंबुलेंस में तड़पती रही। इमरजेंसी-स्त्री रोग विभाग के बीच भर्ती कराने के लिए परिजन चक्कर काटते रहे। पुलिस-मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मरीज को भर्ती किया।
इसके 4-5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। इसकी जांच कर रही समिति ने आईसीयू, स्त्री रोग और इमरजेंसी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसमें से एक विभाग ने रिपोर्ट दे दी है। इसकी जांच की जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि समिति मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।