फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent youth will be released from prison in mathura

जेल में बंद निर्दोष बच्चू सिंह होगा रिहा, दलित महिला ने बेटे की हत्या कर लगाया था आरोप

Sun, 16 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 16 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Innocent youth will be released from prison in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
एससी एसटी एक्ट को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच मथुरा में सामने आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया। यहां एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही एक ब्राह्मण परिवार पर इल्जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


हद को तब हो गई कि जब पुलिस ने बिना जांच नामजद आरोपी को जेल भेज दिया। एसएसपी के निर्देश पर जब जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ। अब 21 अगस्त से जेल में बंद निर्दोष युवक को बाहर लाने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव भैरई में लेखराज के खेत में कुएं में 19 जुलाई को छह साल के बच्चे प्रिंस का शव मिला था। मां गुड्डी देवी ने चाचा के सहयोग से प्रिंस की हत्या कराई थी। नौहझील पुलिस ने खुलासा किया तो निर्दोष बच्चू के परिवार ने भी राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त से जेल में है बंद

पुलिस की पारदर्शी कार्रवाई और एसएसपी बबलू कुमार की सूझबूझ को भी सराहा। बच्चू सिंह 21 अगस्त से जेल में बंद है। उसे बाहर लाने के लिए पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करके सोमवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाएगी। 

सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल कागजी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जेल में बंद बच्चू को बाहर लाने को प्रार्थना पत्र लगाया जाएगा। उधर, झूठा केस दर्ज कराने और हत्या आरोपी महिला और युवक को पुलिस ने भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed