फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent was reunited with family members under Operation Muskaan

आपरेशन मुस्कान के तहत मासूम को परिजनों से मिलाया

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Innocent was reunited with family members under Operation Muskaan
मैनपुरी। रविवार को तांगा स्टैंड के पास लोगों ने एक बच्ची को रोते हुए देखा। पुलिस बच्ची को कोतवाली ले गई। सोशल मीडिया पर फोटो डाले गए। कुछ देर बाद फिरोजाबाद निवासी माता-पिता उसे लेने के लिए कोतवाली आ गए। आपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब पांच साल की बच्ची तांगा स्टैंड के पास रोते हुए घूम रही थी। लोगों ने जानकारी ली तो बच्ची ने अपना नाम आलिया, मां का नाम नाजिमा और पिता का नाम आरिफ बताया। लेकिन घर का पता नहीं बता पाई। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहा सीओ सिटी अभय नारायण राय ने जानकारी की। हैड मुहर्रिर सतीश यादव बिस्किट लेकर आए। सोशल मीडिया पर बच्ची के फोटो डाले गए। आरिफ ने बताया कि वह पत्नी नाजिमा व पुत्री आलिया के साथ मैनपुरी शादी समारोह में आया था। बारात चढ़ने के दौरान अचानक पुत्री गायब हो गई। वह लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली। बच्ची माता-पिता की गोद में पहुंचने के बाद खुश नजर आई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed