फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent recovered in two hours with the help of social media

Agra News: सोशल मीडिया के सहारे दो घंटे में बरामद हुई मासूम

Sun, 26 Mar 2023 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Innocent recovered in two hours with the help of social media
कासगंज। सोरों कस्बा निवासी एक व्यक्ति की दो वर्ष की मासूम घर के पास से खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस सोशल मीडिया के सहयोग से बच्ची को दो घंटे के अंदर बरामद कर लिया। मासूम के मिलने के पर परिजनों में खुशी छा गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सोरों कस्बा निवासी एक व्यक्ति की दो वर्ष की मासूम अपने घर के पास खेल रही थी। खेलते खेलते वह घर से दूर निकल गई। परिजनों ने उसको घर के बाहर नहीं देखा उसे आवाज लगाकर बुलाया। इसके बाद भी बच्ची की आवाज नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। पड़ोसियों के यहां भी बच्ची को देखा गया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। इससे परिजन परेशान हो गए और बच्ची के लापता होने की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के तलाशने का प्रयास शुरु कर दिया। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी उसका फोटो अपलोड किया गया। जिससे यदि किसी को बच्ची मिल जाए तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो लोगों को बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। बच्ची और परिजनों के मिलने से खुशी छा गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मासूम खेलते हुए कुछ दूरी पर निकल गई। उसके बाद वह रास्ता भूल गई। सोशल मीडिया के माध्यम से उसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed