फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent fell in toilet tank in Nagla Moola, dies

नगला मूले में शौचालय के टैंक में गिरा मासूम, मौत

Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Innocent fell in toilet tank in Nagla Moola, dies
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला मूले में मंगलवार रात एक सात वर्षीय बालक घर में बने निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिर गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने तलाश किया। तो बच्चे का शव टैंक में पड़ा मिला। बच्चे का शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। बुधवार को गमगीन माहौल में बालक के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी धर्मेंद्र सिंह रेलवे में नौकरी करते हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले में मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। मंगलवार की रात उनका सात वर्षीय पुत्र राज किसी समय लघुशंका के लिए उठा। वह किसी तरह से घर में बनाए जा रहे शौचालय के टैंक में गिर गया।
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे परिजन जागे और राज को चारपाई पर न देख। उसकी तलाश शुरू की, जब शौचालय के टैंक में देखा तो राज उसमें बेहोशी की हालत में पड़ा था। ये देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन बच्चे को टैंक से निकालने के बाद जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह बच्चे के शव को दफना दिया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से टैंक में भरा हुुआ था पानी
परिजनों के अनुसार नगला मूले में धर्मेंद्र के घर निर्माणाधीन टैंक में पिछले चार दिन से पानी भरा हुआ था। मिस्त्री ने टैंक लीकेज तो नहीं हो रहा है इसलिए पानी भरवाया था। बुधवार सुबह टैंक खाली किया जाना था। धर्मेंद्र ने बताया कि उसे क्या पता था कि यह टैंक उसके बेटे की जान ले लेगा।

-----
निर्माणाधीन टैंक को न छोड़ें खुला
घरों में बने टैंक खुले छोड़ना बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं पूर्व में कुरावली में भी घर के शौचालय के लिए बनाए जा रहे टैंक में गिरकर एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद भारती ने बताया कि घरों में किसी प्रकार से टैंक आदि को खुला न छोड़ें। बच्चों को निर्माणाधीन टैंक के पास न जाने दें। लापरवाही किसी की भी जान ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed