{"_id":"6afb47cfafe8ffb2010ab4cc","slug":"innocent-child-swallowed-locket-while-playing-in-agra-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में मासूम ने निगला लाॅकेट: परिजन को बता भी नहीं पाया, एसएन में चिकित्सक ने पांच मिनट में निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में मासूम ने निगला लाॅकेट: परिजन को बता भी नहीं पाया, एसएन में चिकित्सक ने पांच मिनट में निकाला
Mon, 16 Nov 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:43 PM IST
सार
बच्चा मानसिक विकार से पीड़ित था। निगलने में परेशानी होने पर परिजन बच्चे को लेकर एसएन मेडिकल काॅलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच मिनट में लाॅकेट निकाल दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने बच्चे के गले से निकाला लाॅकेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चार साल के मासूम ने खेल-खेल में लॉकेट निगल लिया। मानसिक विकार से पीड़ित होने के कारण बच्चा कुछ बता नहीं पाया। खाने-पीने में दिक्कत बढ़ने पर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। एंडोस्कॉपी कर लॉकेट निकाला गया। हालत में सुधार होने पर बच्चे को छुट्टी दे दी गई।
ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बच्चे को लेकर परिजन आए थे। बताया कि उसे निगलने में दिक्कत हो रही है। एक्सरे कराने पर आहार नली में कोई वस्तु प्रतीत हुई। बच्चा डाउन सिंड्रोम से भी पीड़ित था।
गंभीरता को देखते हुए एंडोस्कॉपी की और पांच मिनट में लॉकेट बाहर निकाल दिया। इसमें डॉ. अखिल प्रताप सिंह और डॉ. सौम्यता का सहयोग रहा।