फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent Child from Mathura Found Crying at Tikri Crossing; Missing Child Located Within Hours Thanks to the Vigilance of Sikri Police.

Agra News: टीकरी चौराहे पर रोता मिला मथुरा का मासूम, सीकरी पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों में मिला लापता मासूम

Thu, 14 May 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Innocent Child from Mathura Found Crying at Tikri Crossing; Missing Child Located Within Hours Thanks to the Vigilance of Sikri Police.
फतेहपुर सीकरी। थाना पुलिस ने बुधवार को एक गुमशुदा तीन वर्षीय मासूम बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्राम मकदूम फरह, मथुरा निवासी विजय सिंह ने दूरा चौकी पर सूचना दी कि उनका तीन वर्षीय पुत्र दूरा क्षेत्र में कहीं लापता हो गया है। पिता ने बताया कि बालक ने नीली टी-शर्ट और नीला नेकर पहना हुआ है। पुलिस टीमों का गठन कर आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों व चौराहों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस को टीकरी चौराहे पर एक बालक अकेला रोता हुआ मिला। हुलिया मिलने पर पुलिस ने तुरंत परिजन को मौके पर बुलाया। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित देख परिजन की खुशी का ठिकाना न रहा। थाना पुलिस ने बालक को माता-पिता को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed