फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent Boy killed in Encounter by mathura police

यूपी पुलिस के दामन पर बच्चे के कत्ल का दाग, ये है मथुरा मुठभेड़ की पूरी कहानी

Thu, 18 Jan 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Jan 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
innocent Boy killed in Encounter by mathura police
मौके पर बच्‍चेे का प‌रिचय पत्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार को पुलिस की दबिश के दौरान फायरिंग में बच्चे की मौत ने यूपी पुलिस के दामन पर दाग लगा दिया है। बच्चे को गोली बदमाशों की लगी या पुलिस की ये भले साफ न हो लेकिन परिवारीजनों का दावा है कि बच्चे की मौत पुलिस की गोली से ही हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे एक दरोगा और चार सिपाही अमरनाथ के मकान पर पहुंचे थे। अमरनाथ का घर गांव से बाहर है और घर के पास ही बगीचा बना रखा है। पुलिस वालों ने यहां पहुंचते ही कहा कि वह बदमाशों की तलाश में हैं और यहीं कहीं बदमाश छिपे हैं। 
विज्ञापन


इस पर अमरनाथ के पिता शिवशंकर ने कहा कि यहां तो कोई नहीं है। इसी दौरान पुलिस वालों ने पास में बदमाश होने की बात कहकर फायरिंग कर दी। पुलिस वालों का कहना है कि सामने से बदमाशों ने गोली चलाई थी। एक गोली घर के पीछे खेत में खेल रहे अमरनाथ के आठ वर्षीय बेटे माधव के सिर में लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वालों ने मार डाला मेरे माधव को

innocent Boy killed in Encounter by mathura police
मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
माधव के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चे की मौत पुलिस वालों की गोली से हुई है। उनका बच्चा बगीचे में बेर खा रहा था। इसी दौरान पुलिस वालों ने बदमाश-बदमाश का शोर मचाते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। 

जबकि कहीं कोई बदमाश नहीं था। इन लोगों की मांग है कि पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाए। माधव के पिता अमरनाथ और दादा शिवशंकर का कहना है कि पुलिस वाले बिना कुछ बताए गोली चलाने लगे थे। जब हमने पूछा तो कहने लगे कि बदमाश यहां से निकलकर भागे हैं। 

जबकि आसपास कोई नजर तक नहीं आ रहा था। अमरनाथ ने कहा कि पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। बच्चे की मां तो कई दफा गश खाकर गिरी। 

अफसरों को एनकाउंटर की खबर तक नहीं

innocent Boy killed in Encounter by mathura police
अस्‍पताल पहुंचे पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बढ़ते क्राइम को रोकने में फेल पुलिस अब बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए गोलियां चला रही है। मुठभेड़ की जा रही है। लेकिन अब तो मुठभेड़ के नाम पर निर्दोषों की जान ली जा रही है। 

हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अड़ूकी में दो दरोगा और चार सिपाही बदमाशों की लोकेशन मिलने पर गए थे। खास बात यह है कि जब पुलिस किसी आपरेशन के लिए थाने से निकलती है तो आला अफसरों की संज्ञान में मामले को लाया जाता है। लेकिन यहां तो सीओ तक को नहीं बताया गया। 

जब बच्चे के गोली लग गई और अस्पताल में भर्ती हो गया तब पुलिस कप्तान को बताया गया है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस वालों ने दबिश की बात किसी को नहीं बताई थी। इस मामले की जांच भी कराई जा रही है। 

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी विनय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब बच्चे के गोली लग गई। सीओ ने बताया कि दरोगा वीरेंद्र यादव और सौरभ शर्मा चार सिपाहियों को साथ लेकर अड़ूकी गांव में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed