फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inner ring road: ADA at the finish line

इनररिंग रोड : फिनिश लाइन पर एडीए

Tue, 09 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Inner ring road: ADA at the finish line
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इनररिंग रोड को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) जल्द ही मूर्तरूप देने को है। समतलीकरण के साथ-साथ व्हीकल अंडरपास, पैडस्ट्रियन अंडरपास आदि काम पूरे होने के बाद रोड का डामरीकरण शुरू हो गया है। दावा है कि मार्च में यह काम पूरा हो जाएगा। हालांकि रेलवे ट्रैक और यमुना पर पुल का काम पूरा न होने की वजह से एनएच-2 और फतेहाबाद रोड के बीच आवागमन अक्तूूबर से पहले शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे दो और ग्वालियर हाईवे के बीच इनर रिंग रोड बनाई जा रही है। पहले चरण में 10.9 किमी लंबी फतेहाबाद रोड तक बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट मार्च तक पूरा होना है। इसलिए कार्य निर्माण संस्था एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने काम में तेजी लाते हुए डामरीकरण शुरू कर दिया है। यमुना नदी के दोनों ओर कुबेरपुर और फतेहाबाद रोड से मिट्टी डालकर समतलीकरण पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा रोड के बीच में अंडरपास भी बन चुके हैं। सर्विस रोड पर भी साथ-साथ काम चल रहा है। एडीए का दावा है कि शासन ने पहले चरण के लिए जो समय निर्धारित किया था, उसमें वह अपने हिस्से का काम पूरा कर देगा। इनर रिंग से एनएच-2 के लिए घुमावदार (रिंग) दो रोड भी तैयार हो गए हैं। जेपी ग्रुप एक्सप्रेसवे से एनएच-2 को जोड़ने के लिए दो लूप पहले ही बना चुका है। जिस पर वर्तमान में ट्रैफिक चल रहा है। दो और लूप तैयार किए जा रहे हैं। रिंग और लूप से तीनों रोड (यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच-2 और इनर रिंग रोड) जुड़ने के बाद वाहन चालकों को कहीं भी यू टर्न नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

यमुना पर पुल और कुबेरपुर स्थित रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी का काम राज्य सेतु निगम कर रहा है। निर्माण में अभी कुछ महीनों का और वक्त लगेगा। इस बीच एडीए रोड पर अपना टोल प्लाजा और सड़क के दोनों ओर नाले-नाली का काम भी पूरा कर लेगा। कुबेरपुर पर इनर रिंग को यमुना एक्सप्रेसवे से सेतु निगम को ही जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय में एडीए इनररिंग रोड का काम पूरा कर लेगा। कुछ छोटे-छोटे काम शेष रह जाएंगे लेकिन वह भी पुलों के निर्माण से पहले कर लिए जाएंगे। हमारी तरफ से प्रोजेेक्ट में देरी नहीं होगी।
- शिवराज सिंह, मुख्य अभियंता, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed