फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information of robbery of Thar and three lakh rupees police started investigation

Agra: थार और तीन लाख रुपये लूट की सूचना...पुलिस ने लगा दी दाैड़, जांच में निकला कुछ ऐसा; ठनक गया माथा

Wed, 21 May 2025 03:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 May 2025 03:11 PM IST
सार

कार और लूट की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आननफानन में पुलिस ने माैके की ओर दाैड़ लगा दी। बाद में मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Information of robbery of Thar and three lakh rupees police started investigation
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने अपनी थार गाड़ी और तीन लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झगड़े का निकला। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जगनेर के गांव भारा के संतोष ने थाना सदर में तहरीर दी कि ईदगाह के पास सुबह रनवीर, गौरव, महेश सहित 10-12 लोगों ने उनकी थार गाड़ी छीन ली। गाड़ी में तीन लाख रुपये भी रखे थे। संतोष ने बताया कि उनके साथ हरीशचंद्र, सत्यप्रकाश भी थे। पुलिस छानबीन कर रही थी कि तभी रनवीर अपने साथियों के साथ कैंट चौकी पर पहुंचा।
विज्ञापन


उसने बताया कि जगनेर के संतोष ने उन्हें अपनी गाड़ी दी है, क्योंकि एक जमीन का सौैदा किया था, संतोष उसका कब्जा नहीं दे रहा है। वह गाड़ी जमा करने चौकी पर आया है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन खरीदने के बाद कब्जे का विवाद है। झगड़ा हुआ था। पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed