{"_id":"60fb28488ebc3e57fb6ed3ae","slug":"industrial-area-tax-agra-news-agr501013150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितना टैक्स भरेगा औद्योगिक क्षेत्र, उतना खर्च करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितना टैक्स भरेगा औद्योगिक क्षेत्र, उतना खर्च करेगा निगम
विज्ञापन
आगरा। शास्त्रीपुरम ईपीआईपी और सिकंदरा साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र से नगर निगम को जितना टैक्स सालाना मिलेगा, उतनी रकम इन्हीं क्षेत्रों के विकास पर खर्च की जाएगी। मेयर नवीन जैन ने औद्योगिक क्षेत्रों के लोगों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में यह घोषणा की। मेयर ने कहा कि एक अप्रैल से महानगर सीमा में आने के बाद उद्यमियों को नगर निगम को टैक्स चुकाना होगा। वह 100 फीसदी रकम का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र के विकास में कराएंगे।
नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त निखिल टी फुं डे, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता के साथ उद्यमियों की संपत्ति कर से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई। उद्यमियों ने मेयर से कहा कि वह बीते साल का भुगतान यूपीएसआईडीसी और जिला पंचायत को कर चुके हैं। नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद से संपत्ति कर लिया जाए। एक्सपोर्ट एसोसिएशन को मेयर ने बताया कि उद्यमियों की कमेटी का गठन किया जाएगा। वह कमेटी जहां विकास कार्यों के लिए कहेगी, वहीं पर नगर निगम पैसा खर्च करेगा। मेयर ने कहा कि टैक्स से जुड़े मामले में अगर नगर निगम का कोई भी कर्मचारी अनावश्यक रूप से आपको परेशान करता है कि इसकी शिकायत उनसे की जा सकती है। बैठक में चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, जोनल अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी एससी भारती, कर अधीक्षक सोबरन सिंह, निर्यातक रजत अस्थाना, पूरन डावर, राजेश खुराना, अजय जैन, राजेश राठौर, दीपक अग्रवाल, कुलबीर सिंह, मुनीश गुप्ता, सचिन गोयल, विजय निझावन आदि मौजूद रहे।
एक अप्रैल से टैक्स लेगा नगर निगम
एक अप्रैल से शास्त्रीपुरम ईपीआईपी, सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र से नगर निगम टैक्स लेगा। जितना टैक्स यहां से प्राप्त होगा, उतना पैसा सफाई, सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट पर खर्च होगा। औद्योगिक क्षेत्र के लोगों की कमेटी ही नगर निगम को बताएगी कि उनके क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च कहां करें।
विज्ञापन
नवीन जैन, मेयर