फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indumati was murdered by strangulation

Agra News: गला घोटकर की गई थी इंदुमती की हत्या

Wed, 14 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Indumati was murdered by strangulation
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला निवासी वृद्धा इंदुमती की गला घोटकर हत्या की गई थी। सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। बुधवार को शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी परिचित ने ही अंजाम दी है। मृतका के एक हाथ में अंगूठी मिली है। जिससे लूट की घटना पुलिस को हत्या के किसी महत्वपूर्ण बिंदु से भटकाने वाली लग रही है।
विज्ञापन

गांव नगला देवी निवासी इंदुमती देवी (70) तीन पुत्रियों की शादी और इकलौते बेटे के जर्मनी चले जाने के बाद घर में अकेले रह रहीं थीं। पति की भी दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। मंगलवार की शाम को मोहल्ले की ही एक युवती जब बेलपत्र लेने उनके मकान के बाहर पहुंची तो देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। जैसे ही अंदर गई तो उसकी चीख निकल गई। तख्त पर इंदुमती का शव पड़ा हुआ था। कान से खून बह रहा था वहीं गले पर निशान थे। मृतका के गले में पड़ी सोने की चेन, हाथों की अंगूठी, कान में छोटे टॉप गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

बुधवार को वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है। वहीं सिर में भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस समय वारदात अंजाम दी गई। उस समय वृद्धा तख्त पर लेटकर टीवी देख रहीं थीं। हमलावर पीछे से ही आया था। वहीं पुलिस को मृतका की एक अंगुली में अंगूठी मिली है। जिससे लूट की घटना संदेह के दायरे में है। लूट करने वाला एक हाथ की अंगूठी क्यों छोड़ गया या वह हत्या के किसी महत्वपूर्ण बिंदु से पुलिस का ध्यान भटकाना चाहता है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर कर रही है। वहीं सीओ सुनील कुमार का कहना है कि जल्द ही सच सामने लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed