फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indonesia tourists spend Four hours in Malpura police station in minor dispute

मामूली विवाद में मलपुरा थाने में चार घंटे बिठाए इंडोनेशिया के पर्यटक

Thu, 26 Dec 2019 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Indonesia tourists spend Four hours in Malpura police station in minor dispute
इंडोनेशिया के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
थाना मलपुरा पुलिस ने इंडोनेशिया के पर्यटकों को मामूली विवाद में चार घंटे तक थाने पर बिठाए रखा। उनका एक साथी आगरा शहर से पहुंचा, इसके बाद मामले में समझौता हो सका और वे आगे के लिए रवाना हुए। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्हें थोड़ी देर बाद ही रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी सुधीर कुमार टूरिस्ट वैन चालक है। वह बुधवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली से इंडोनेशिया के आठ पर्यटकों को लेकर आगरा पहुंचा था। ताजमहल देखने के बाद करीब 12:30 बजे जयपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में धनौली में आगे चल रहे एक टेंपो के अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी उससे टकरा गई।
विज्ञापन


इससे टेंपो सवार एक व्यक्ति नीचे जा गिरा और उसके हल्की चोट आई। टेंपो चालक ने वैन सवारों से गाली गलौज शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने पर दोनों चालकों में पहले समझौता कराने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वे नहीं माने तो उन्हें थाने में बैठा दिया गया। इससे वैन में सवार पर्यटक परेशान हो उठे। उन्होंने पुलिस से काफी गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद आगरा से पर्यटकों के एक साथी ने पहुंचकर टेंपो चालक को 1000 रुपये दिये, इसके बाद समझौता हुआ। करीब 4:30 बजे पर्यटक थाने से रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed