{"_id":"61e58a886d0b760f3f67cd8b","slug":"indigo-airlines-agra-to-mumbai-flight-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा को झटका: इंडिगो ने मुंबई-आगरा फ्लाइट की बंद, एक महीने पहले हुई थी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा को झटका: इंडिगो ने मुंबई-आगरा फ्लाइट की बंद, एक महीने पहले हुई थी शुरू
Tue, 18 Jan 2022 05:08 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:08 PM IST
सार
मुंबई के लिए आगरा से इंडिगो एयरलाइंस ने 14 दिसंबर से जब उड़ान शुरू की तो हर दिन इसमें 300 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर में बंद कर दी गई आगरा-मुंबई फ्लाइट एक बार फिर से सोमवार से बंद हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा-मुंबई के बीच एक माह पहल 14 दिसंबर से दोबारा शुरू की गई फ्लाइट का संचालन आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। इससे आगरा को बड़ा झटका लगा है। बंगलुरू के बाद मुंबई की उड़ान फुल चल रही थी, जिसमें पुणे और मुंबई में नौकरीपेशा साफ्टवेयर इंजीनियर और कारोबारी बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी मुंबई-आगरा उड़ान को बंद करने की घोषणा कर दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि सोमवार से मुंबई-आगरा उड़ान बंद भी कर दी गई। महज एक महीने पहले ही उड़ान शुरू की गई थी, जो सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी। सोमवार से उड़ान बंद होने के बाद आगरा के पर्यटन उद्योग के साथ स्थानीय कारोबारियों और मुंबई-पुणे में नौकरी कर रहे साफ्टवेयर इंजीनियरों और नौकरीपेशा युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
हर दिन 300 तक यात्री कर रहे थे सफर
मुंबई के लिए आगरा से इंडिगो एयरलाइंस ने 14 दिसंबर से जब उड़ान शुरू की तो हर दिन इसमें 300 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। इनमें लगभग 160 से ज्यादा यात्री जाने वाले और बाकी आने वाले यात्रियों की संख्या रहती थी। आगरा मुंबई के बीच महज 2.10 घंटे का हवाई सफर होने से पर्यटकों की संख्या भी खासी आ रही थी। इस उड़ान के बंद होने के बाद आगरा से केवल बंगलुरू, लखनऊ और भोपाल की उड़ान ही बाकी रह गई है।
विज्ञापन