फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India's biggest weakness is being away from domestic cricket: Maninder Singh

घरेलू क्रिकेट से दूर होना इंडिया टीम की बड़ी कमजोरी : मनिंदर सिंह

Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
India's biggest weakness is being away from domestic cricket: Maninder Singh
मनिंदर सिंह
आगरा। टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मिल रही हार पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और दिग्गज स्पिनर मनिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। आगरा में एक स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में वह आए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का घरेलू (डोमेस्टिक) क्रिकेट से दूर होना टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों के खिलाड़ी भारत में खेलने से पहले पिचों को समझकर पूरी तैयारी करते हैं। जबकि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल की तेज रफ्तार क्रिकेट में इतने व्यस्त रहते हैं कि डोमेस्टिक क्रिकेट की गहराई और मूलभूत अभ्यास से दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


मनिंदर ने कहा कि हमारे मैनेजमेंट और खिलाड़ी यह सोचकर चलते हैं कि स्पिनिंग पिच बनेगी तो विपक्षी टीम डर जाएगी, लेकिन भूल जाते हैं कि खेलना तो हमें भी उसी पर होता है। जो पिच हम बनाते हैं, उसके मुताबिक तैयारी करना भी तो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भारत के हालात के हिसाब से होमवर्क किया था। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में कमी दिखी। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि पिच रीडिंग और लंबी तैयारी चाहिए होती है।

कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठने के मामले में मनिंदर ने कहा कि कोच सिर्फ गाइड कर सकते हैं, मैदान में लड़ाई खिलाड़ियों को ही लड़नी होती है। हार की जिम्मेदारी कोच पर डालना गलत है। खिलाड़ी उतरे थे, उन्हें ही मैच जीतना था। गंभीर की सोच आक्रामक और साफ है। खिलाड़ी मैदान पर योजना को लागू नहीं कर पाए।

उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने, नियमित खेलकूद में शामिल होने और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने माता-पिता के लिए सलाह दी कि बच्चों और माता-पिता के बीच संवाद (कम्युनिकेशन) सबसे जरूरी है। आज की पीढ़ी डिजिटल स्क्रीन में उलझ गई है। बातचीत बढ़ेगी तो बच्चे सही दिशा में बढ़ेंगे।


आगरा के बारे में पूछने पर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। मनिंदर ने कहा कि यहां के लोग बहुत स्वीट हैं। जब भी समय मिलता है, मैं आगरा जरूर आता हूं। यहां की मेहमाननवाजी दिल को छू लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed