फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian railway track are not suitable for talgo train

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बोले, टैल्गो के लायक नहीं देश के रेलवे ट्रैक

Sat, 27 May 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Indian railway track are not suitable for talgo train
हाईस्पीड ट्रेन टैल्गो
आगरा में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का यह बयान हाईस्पीड ट्रेन टैल्गो के दीवानों को मायूस कर सकता है। उनके बयान को सुनकर यह भी तय लग रहा है कि अब ये ट्रेन देश में शायद ही दौड़ेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को आगरा पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि टेल्गो ट्रेन की तकनीक भारत में सफल नहीं रही। इसके कई ट्रायल किए गए लेकिन भारतीय पटरियां इस तरह की ट्रेनों के संचालन के लिए नहीं बनी हैं। 
विज्ञापन


चेयरमैन का कहना है कि टेल्गो के कोच का डिजाइन इस तरह का है कि इसे भारतीय ट्रैक पर चलाया जाना संभव नहीं है। बहुत से तकनीकी कारण हैं। इनमें सबसे बड़ा रोड़ा तो भारतीय रेलवे के ट्रैक की बनावट ही है। ऐसे में इस ट्रेन का संचालन मुश्किल ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश की पहली हाईस्‍पीड ट्रेन के रूप में टैल्गो का ट्रायल जुलाई 2016 में पलवल और मथुरा जंक्‍शन स्टेशन के बीच किया गया था। अपने ट्रायल में ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटा की स्पीठ भी तय करी। इस ट्रेन की खूबियां जानकार लाखों लोग इसके दीवाने हो गए थे।


मथुरा में ट्रेन के ट्रायल वाले दिन ही हजारों लोग इसे देखने पहुंचे। ऐसे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की बात सुनकर उनको मायूसी हो सकती है जो टैल्गो में सफर करने का सपना सजा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed