फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railway Jhansi Passenger will not run from 17 to 19 January These trains were canceled

Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें, झांसी पैसेंजर 17 से 19 जनवरी तक नहीं चलेगी; ये गाड़ियां की गईं निरस्त

Tue, 09 Jan 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झांसी पैसेंजर 17 से 19 जनवरी तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही कई ट्रेन निरस्त भी की गई हैं। हेतमपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य चलने की वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Indian Railway Jhansi Passenger will not run from 17 to 19 January These trains were canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा झांसी मंडल में मुरैना-धौलपुल के बीच हेतमपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का काम हो रहा है। इससे रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त व रेगुलेशन (रुक कर चलने) की घोषणा की है।
विज्ञापन


पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर 17, 18 जनवरी को, आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर 18, 19 जनवरी को, झांसी-आगरा कैंट मेमू 19 जनवरी को और आगरा कैंट-झांसी मेमू 19 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14, 15, 19, 21, 22, 24, 25, 26 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट, मैसूर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 और 21 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट, कन्याकुमारी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 व 21 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन


 

इसी तरह 19 व 26 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 20 मिनट, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 14, 15, 21, 22, 24, 25, 27 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 10 मिनट, एर्नाकुलम-निजामुद्दीन 15 व 22 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट, मदुरई-निजामुद्दीन 15, 22, 30 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस–आगरा कैंट एक्सप्रेस 27 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट रेगुलेट रहेगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खेल, चर्चा में कैबिनेट मंत्री का नाम; वजह साफ कर रही ये तस्वीर



 

घने कोहरे में घंटों की देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
घने कोहरे में ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सोमवार को भी दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें 8 से 9 घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी 10 से 12 घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंच रही हैं। यात्रियों को घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कर्नाटका एक्सप्रेस, तमिलनाडु, गतिमान, शताब्दी, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक गाड़ियां घंटों की देरी से पहुंचीं।

ये भी पढ़ें -   आगरा में खाकी पर दाग: दबिश का ड्रामा, फरार हुए एसओ और बिल्डर; 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed