फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Paradise Fly Catcher bird in Chambal Sanctuary

Chambal : 'सुल्ताना बुलबुल' के शिकार का अंदाज देख अचंभित हो जाते हैं लोग, जानिए इस पक्षी की विशेषता

Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

चंबल नदी में इंडियन पैराडाइज फ्लाई कैचर की अठखेलियां देख लोग दंग रह जाते हैं। इस पक्षी का लोग दूधराज या सुल्ताना बुलबुल भी कहते हैं। 

विज्ञापन
Indian Paradise Fly Catcher bird in Chambal Sanctuary
इंडियन पैराडाइज फ्लाई कैचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल में इंडियन पैराडाइज फ्लाई कैचर की लंबी पूंछ और शिकार पकड़ने का अंदाज लोगों को अंचभित कर देता है। ग्रामीण इसे दूधराज या सुल्ताना बुलबुल कहते हैं। वर्ष 1985 में इसे मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी घोषित किया गया था।

विज्ञापन


रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि दूधराज पक्षी का भोजन छोटे-छोटे कीट पतंगे, मक्खियां और तितलियां हैं। कीटभक्षी दूधराज कीड़ों को हवा में नीचे की ओर उड़ते हुए पकड़ लेते हैं। करीब छह वर्ष तक जीवित रहने वाले इस पक्षी का वजन 20 से 25 ग्राम होता है। नर की पूंछ मादा की अपेक्षा लंबी होती है। ये लाल, भूरे और सफेद होते हैं। श्रीलंका, तुर्की, मलेशिया आदि मुल्कों से चंबल आती हैं। 

विज्ञापन

अप्रैल से जुलाई तक है प्रजनन काल 

इंडियन पैराडाइज का प्रजनन काल अप्रैल से जुलाई तक रहता है। नर मादा घोंसले बनाने में घास के तिनकों और टहनियों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें मादा ने 3-4 अंडे दिए थे। घोंसले में 12-15 दिन तक अंडे सेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर से चार गुना लंबी होती है पूंछ 

दूधराज पक्षी की आंखें काली होती हैं। आंखों के पास गहरे नीले और काले रंग की रिंग बनी होती है। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में दूधराज को कम चिंता वाले पक्षियों की श्रेणी में रखा गया है। इनकी पूंछ शरीर की लंबाई से चार गुना तक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed