{"_id":"5a4b633f4f1c1b4f198b4634","slug":"indian-medical-association-strike-in-agra-and-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर धरती के 'भगवान', इलाज को भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर धरती के 'भगवान', इलाज को भटके मरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jan 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल रही। ऐसे में आगरा और फिरोजाबाद में भी डाक्टरों ने अपने क्लीनिक बंद रखे। दूरदराज से आए मरीज इलाज को भटकते नजर आए।
बता दें कि भारत में चिकित्सा संस्थानों की निगरानी के लिए भारत सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। फिरोजाबाद में आईएमए के सचिव डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया आईएमए के आह्वान पर पूरे देश के चिकित्सक हड़ताल पर हैं।
हड़ताल के जरिए संसद में पेश किए जा रहे नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध किया जा रहा है। आईएमए को बिल के कई प्रावधानों पर आपत्ति है। बताया गया है कि अब तक प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीट की फीस मैनेजमेंट तय करता था।
विज्ञापन
नए बिल के अनुसार मैनेजमेंट को 60 फीसदी सीटों की फीस तय करने का अधिकार होगा। दूसरा एमबीबीएस छात्र जो पहले ही एमबीबीएस की परीक्षा देकर आए हैं, उन्हें प्रैक्टिस के लिए एक और एग्जाम देना होगा। एनएमसी बिल के विरोध में आगरा के तोता के ताल स्थित कार्यालय में आईएमए की बैठक हुई। इसमें भी बिल का विरोध किया गया।