फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian cricketer Deepak Chahar father suffered brain stroke agra up news

यूपी: दीपक चाहर के पिता को ब्रेन स्ट्रोक, क्रिकेटर बोले- खेल बाद में पहले पुत्रधर्म निभाऊंगा

Wed, 06 Dec 2023 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 10:11 AM IST
सार

दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

विज्ञापन
Indian cricketer Deepak Chahar father suffered brain stroke agra up news
दीपक चाहर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के क्रिकेटर दीपक चाहर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है या नहीं इसके बारे में बाद में निर्णय लेंगे। फिलहाल वह खेल से पहले पुत्र धर्म निभाएंगे। दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर को पिछले दिनों मस्तिष्क आघात हुआ था। उन्हें मिथराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि 10 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अपना पहला टी-20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन


पिता की देखभाल कर रहे दीपक चाहर से वीडियो कॉल के जरिये भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने उनके पिता की तबीयत के बारे में जानकारी ली और हौसला बढ़ाया। मंगलवार को दीपक चाहर ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक राहुल सर (राहुल द्रविड़) और चयनकर्ताओं से बातचीत की। उनसे अनुरोध किया जब तक पापा की तबीयत खतरे से बाहर नहीं हो जाती है, तब तक वह अभ्यास नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में अच्छा इलाज मिल रहा है। पापा की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन


हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि दो दिसंबर को दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर को मस्तिष्क आघात होने पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वह अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उनकी हालत में सुधार है। उन्हें चिकित्सकों की टीम की देखरेख में रखा गया है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल से भी संपर्क में हैं। दो-तीन दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही दीपक चाहर 3 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंतिम मैच को छाेड़कर अलीगढ़ आ गए थे। हॉस्पिटल में दीपक के चाचा, बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed