फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   india pak culture see in fare

अमन के सात रंग में दिखेगी भारत-पाक संस्कृति

Fri, 20 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
india pak culture see in fare
फेयर की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और पीएचडी चेंबर को ओर से इंडो-पाकिस्तान मिड नाइट लाइफ स्टाइल्स, फैशन और फर्नीचर फेयर ‘अमन के सात रंग’ का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 23 मई तक पालीवाल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान की संस्कृतियों का मिलन होगा। कार्यक्रम का आयोजक ‘द प्लानर्स’ संस्था के मालिक सनी मलिक ने बताया कि इस फेयर में पाकिस्तान के खैरपुर जिले के मशहूर परिधान हैं जो कभी वहां के हुक्मरानों के लिए बादशाही ड्रेस के रूप में बनाए जाते थे। यहां ओनेक्स मार्बल के स्टाल भी लगेंगे। यह मार्बल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पाया जाता है। पाकिस्तान की एंब्रोइडरी वाले ड्रेस भी आकर्षण का केंद्र होंगे। सिल्क में सिंधी कढ़ाई वाले परिधान भी रहेंगे। पेशवरी जूतियां, पाजेब, सोनिया के भी काउंटर लगाए जाएंगे। खरीददारी के बाद भूख लगे तो फूड कोर्ट में सिंधी बिरयानी, मटन कोरमा, बोटी कबाब, रेशमी कबाब, मटन, चिकिन आदि व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। लखनऊ का पहनावा और खाना भी यहां मिलेगा। एडीएम सिटी ने राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का यह दूसरा प्रयास है।
विज्ञापन

इंडो-पाक फेस्टिवल का हुआ विरोध
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए पाक-इंडो फैशन एंड फर्नीचर फेस्टिवल का विरोध शुरू हो गया है। पालीवाल पार्क बचाओ संघर्ष समिति का कहना है कि फेस्टिवल के नाम पर पालीवाल की हरियाली के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। समिति का आरोप है कि इस फेस्टिवल के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। इसमें कोई भी पाकिस्तान से नहीं आता है। सहारनपुर और हैदराबाद के नानवेज बावर्चियों का ग्रुप आता है। इससे यहां गंदगी फैलती है। शोर मचता है जिससे पक्षियों को परेशानी होती है। विरोध करने वालों में नवीन चंद शर्मा, गोपाल गुरु, ओम शर्मा, इस्माइल, सनी, अपूर्व शर्मा, दीपाली, रूप चंद शर्मा, आकाश उपाध्याय, शरीफ कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed