फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India Jewelery Expo 2023 PM Modi statue made of silver golden chariot is tempting Know what else is special

पीएम मोदी की चांदी की प्रतिमा: इंडिया ज्वैलरी एक्सपो 2023 में दिखीं कई नायाब चीजें, लुभा रहा है सोने का रथ

Mon, 11 Sep 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 09:51 AM IST
सार

आगरा में  इंडिया ज्वैलरी एक्सपो 2023 का सोमवार को उद्घाटन हुआ। इस एक्सपो में 92 एक्जीबिटर्स ने प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें रसोई से लेकर ड्राइंग रूम तक के लिए चांदी के आइटम हैं। 
 

विज्ञापन
India Jewelery Expo 2023 PM Modi statue made of silver golden chariot is tempting Know what else is special
सोने का रथ और पीएम मोदी की चांदी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चांदी से तैयार की गई प्रतिमा, सोने का रथ, चांदी का टेसू, ब्रेसलेट, चेन से लेकर बर्तन व चांदी की पायलों से जगमगाते स्टॉल। ये नजारा था रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम का। जहां ऑल इंडिया ज्वैलरी एक्सपो-2023 का उद्घाटन हुआ। देशभर से आए 92 कारोबारियों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जिसे देखने के लिए दिनभर सराफा कारोबारियों की भीड़ उमड़ती रही।

विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक्सपो का शुभारंभ किया। 12 सितंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में 20 ग्राम से लेकर 11.50 किलो वजनी चांदी की पायलें हैं। विकास वर्मा ने महाभारत से प्रेरित होकर 4.50 किलो सोने का रथ बनाया। जिसमें बेशकीमती हीरे, जवाहरात लगे हुए थे। सारांश अग्रवाल ने 7.50 किलो की पायल प्रदर्शित की। जो दिन में तीन बार डिजाइन बदलती है। एक्सपो में रसोई से लेकर ड्राइंग रूम तक चांदी के आइटम, गिफ्ट व आभूषणों की बड़ी रेंज दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा देश व प्रदेश बदल रहा है। आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा एक्सपो का उद्देश्य आगरा के चांदी व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है। महासचिव अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा प्रदेशभर से सराफा कारोबारी एक्सपो में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। आगरा सराफा मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने कहा कि एक छत के नीचे देशभर की कला व संस्कृति का आदान-प्रदान होता है।

विज्ञापन

ओडीओपी में शामिल हों चांदी उत्पाद

आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। आगरा के चांदी उत्पादों को ओडीओपी एक जनपद एक उत्पाद सूची में शामिल कराने की मांग रखी। पहले दिन एक्सपो में 3 हजार से अधिक सराफा कारोबारी पहुंचे। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, मथुरा मेयर विनोद अग्रवाल, श्री सराफा कमेटी चेयरमैन धनकुमार जैन, मनीष मौर्य, मनोज वर्मा, राम भाई, मंगल सिंह, राजेश मित्तल, अंकुर गोयल, अशोक अंबा, मयंक जैन, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed