फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2024 Celebrating independence in Brampton Toronto Canada tricolor waved proudly

Independence Day: कनाडा के ब्राम्पटन, टोरंटो में आजादी का जश्न, शान से लहराया तिरंगा; लगे भारत माता के जयकारे

Fri, 16 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

आजादी का जश्न देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में रह रहे भारतवासियों ने भी धूमधाम से मनाया। कनाडा के ब्राम्पटन, टोरंटो में  वृन्दावन से पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एक दूसरे को बधाई दी गई। 
 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Celebrating independence in Brampton Toronto Canada tricolor waved proudly
आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृन्दावन से कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कनाडा के ब्राम्पटन, टोरंटो में थे। यहां उन्होंने अप्रवासी भारतीयों के साथ आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया। बड़ी संख्या में वहां मौजूद भारतवासियों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने आजादी के मायनों पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


 

कनाडा के ब्राम्पटन, टोरंटो में हिंदु सभा मंदिर के तत्वाधान में सभी भारतीयों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि देवकीनंदन महाराज ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सैकड़ों अप्रवासी भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाकर अपने वतन को याद किया। समारोह में लोग देशप्रेम के गीतों पर हाथों में तिरंगा लेकर नृत्य करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अप्रवासियों को सम्बोधित करते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां हर भावना को सम्मान और प्रेम मिलता है। अप्रवासी भारतीय भारत की यही संस्कृति और सभ्यता पूरे विश्व में ले जाते हैं। सनातनी हिंदुस्तान की संस्कृति सभी को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय कहीं भी रहें लेकिन ये न भूलें की उनकी जड़े भारत से जुड़ी हुईं हैं। इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुँचाते रहना है।  समारोह में भारत की बातों को याद करते हुये कई अप्रवासी भारतीय भावुक भी हुये। दिनेश गौतम ने कहा कि भारत से जो भी आता है उससे अपनी मिट्टी की सुगंध आती है। भारत को भुलाया नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन

इससे पूर्व शिव महापुराण कथा, प्रवचन में बांग्लादेश में हिंसा का शिकार हुए हिंदू परिवारों के प्रति शांति के लिए मौन रखा गया। सभी ने एकमत से विश्व समुदाय से हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचारों पर ध्यान देने की अपील की।  प्रियाकान्तजु मंदिर सचिव विजय शर्मा, राजेश भाटिया, नरेश छाबड़ा, मुरारीलाल थापियाल, मधु लाम्बा, मनीष, तेज जैन, राकेश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र गुप्ता आदि अप्रवासी भारतीय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed