फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecent comment on Dr. Bhimrao Ambedkar, outrage among followers

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी, अनुयायियों में आक्रोश

Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Indecent comment on Dr. Bhimrao Ambedkar, outrage among followers
कासगंज। कस्बा सहावर में फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। जिससे अनुयायियों में आक्रोश भड़क गया है। टिप्पणीकर्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई न हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। इधर, मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि सहावर के स्टेट बैंक चौराहा निवासी अभिषेक शर्मा फेसबुक यूजर हैं। उसने फेसबुक पर डॉ. आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे उनके अनुयायियों को ठेस पहुंची है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। अनुयायियों ने टिप्पणीकर्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो अनुयायी आंदोलन करेंगे और उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। शिकायत करने वालों में अनमोल कुमार, रतन प्रकाश, अनुज सागर, राजवीर, जितेंद्र, अर्जुन कुमार, रितिक कुमार, अमित कुमार, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, श्याम सिंह, पंकज कुमार प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed