{"_id":"612b4793b525d67284186dd6","slug":"indecency-with-muslim-youth-mathura-cause-of-shop-name-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 'श्रीनाथजी' के नाम से लगाया डोसा का ठेला, मुस्लिम युवक से अभद्रता, वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 'श्रीनाथजी' के नाम से लगाया डोसा का ठेला, मुस्लिम युवक से अभद्रता, वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 29 Aug 2021 02:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ठेला लगाने वाले युवक ने शहर कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में एक मुस्लिम युवक ने विकास बाजार में डोसा का ठेला ‘श्रीनाथजी’ के नाम से लगा लिया। इस पर शरारती तत्वों ने दुकानदार से अपशब्द कहे और उसके ठेले पर लगा बैनर फाड़ दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ठेल लगाने वाले युवक ने शहर कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला 18 अगस्त का है। शरारती तत्वों ने मुस्लिम युवक के विकास बाजार में श्रीनाथ डोसा के नाम से लगने वाले ठेले पर जाकर उससे हिंदू नाम से ठेला न लगाने की बात कही थी। आरोप है कि शरारती तत्वों ने उसके साथ अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग ठेले पर लगा श्रीनाथ दोसा कॉर्नर वाला बोर्ड फाड़ते दिखाई दे रहे हैं।
सीओ सिटी वरूण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली में इरफान पुत्र कलुआ निवासी मोहल्ला तकिया सदर बाजार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों की तलाश जारी है।