फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecency with Dr. Ambedkar's portrait, case registered against 11

Agra News: डॉ. आंबेडकर के चित्र के साथ अभद्रता, 11 पर केस

Tue, 09 Apr 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Indecency with Dr. Ambedkar's portrait, case registered against 11
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के सुन्नगढ़ी गांव में डॉ. आंबेडकर के चित्र को गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन पर डालकर अभद्रता कर दी। इससे गांव के ही दूसरे वर्ग के लोगों में नाराजगी है। आरोपियों ने अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वीडियो देखकर लोगों में और उत्तेजना बढ़ने लगी। पुलिस ने तत्काल इस मामले को संज्ञान लिया। दूसरे वर्ग के ग्रामीण की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। दो आरोपियों भगत कुमार सिंह और जितेंद्र उर्फ छोटे लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुन्नगढ़ी के मुनीश ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई है। उनका आरोप है कि 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती है। इसके लिए गांव में तैयारियां की जा रही हैं। बाबा साहब के चित्र छपे हुए झंडे लगाए गए हैं। वहीं पोस्टर भी लगाए गए हैं। इन झंडे पोस्टरों को गांव के ही लोग उतारने लगे। उन्होंने कहा कि जब इसका विरोध ग्रामीणों ने किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने जितेंद्र उर्फ छोटे लाल, विमलेश, आकाश, वकील, गांधी, बाबा, सोमवीर, संजय, सुनील, नन्हें लाल भगत कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मुनीश ने कहा कि आरोपियों द्वारा बाबा साहब के चित्र के साथ अभद्रता के कृत्य से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed