फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochment, market, close, kasganj,

अतिक्रमण तोड़ने पर भड़के सोरों के व्यापारी, नगर पालिका के ईओ से नोकझोक

Fri, 10 Jan 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
incrochment, market, close, kasganj,
कासगंज के सोरों में अतिक्रमण हटाने के दौरान मुख्य बाजार में जाम लगाते आक्रोशित व्यापारी और तोड़? - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। जाम से जूझते शहर और कस्बों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्त हुआ है। प्रशासन की टीमों ने शुक्रवार को सोरों, कासगंज और ढोलना में अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान सोरों में व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया और बाजार बंद करते हुए पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईओ और व्यापारियों में खूब नोकझोंक हुई। मौके पर पहुुंचे अफसरों ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने स्थायी और अस्थायी कब्जे कर सड़कों को संकरा कर दिया है। जिससे रोजाना जाम लगता है। कई बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। शुक्रवार सुबह एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ शहर और कस्बे में पहुुंचे। सोरों में ईओ कुलकमल सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया जा रहा था। लहरा रोड पर अभियान चल रहा था।
विज्ञापन

तभी कई व्यापारियों की दुकानों के लेंटर पालिका की टीम ने जेसीबी से तुड़वा दिए। इससे व्यापारियों में आक्रोश भड़क गया। व्यापारी बाजार बंद कर सड़कों पर उतर आए। पालिकाध्यक्ष और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार अजय कुमार कोतवाली पुलिस लेकर पहुंच गए। व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन शाम तक बाजार नहीं खुल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यापारियों की दुकान टूटते ही हंगामा
सोरों में व्यापारी विष्णु बौहरे की पतंजलि प्रोडक्ट की दुकान और अरविंद माहेश्वरी के मेडिकल स्टोर के भवन के लेंटर पालिका की टीम ने जैसे ही जेसीबी से तोड़े तो व्यापारी भड़क उठे और बाजार बंद कर सड़कों पर उतर आए।
व्यापारी बोले- पहले करानी थी मुनादी
व्यापारियों का नेतृत्व बसपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। व्यापारी विष्णु बौहरे, पुनीत माहेश्वरी का कहना था कि यदि पालिका को अतिक्रमण हटाने थे तो पहले मुनादी करानी थी और चिह्नीकरण कराना था। यदि चिह्नीकरण में अतिक्रमण पाया जाता तो फिर समय देकर अतिक्रमण हटवाया जाता।
व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश
तहसीलदार अजय कुमार ने व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तब की जाएगी जब व्यापारियों के साथ रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों के साथ बैठक में रूपरेखा बनाएं।
ढोलना और कासगंज में हटवाए अतिक्रमण
कस्बा ढोलना और कासगंज शहर के छर्रा अड्डे पर एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी ने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटवाए। जेसीबी से स्थायी अतिक्रमण ढहाए गए और सख्ती दिखाते हुए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया।

मुकदमा दर्ज कराने के लिए ईओ ने दी तहरीर
सोरों। कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान शुक्रवार को हुए विवाद के बाद नगर पालिका के अधिकारी और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कई व्यापारियों पर अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इधर, व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा दर्ज हुआ तो वे आंदोलन करेंगे और ईओ के खिलाफ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed