फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochment in mainpuri

फुटपाथ पर सज रहा सामान, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
incrochment in mainpuri
12एमएनपी-08-करहल रोड पर सड़क पर बाइकें खड़ी होने के चलते लगा जाम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अफसर जाम से निजात दिलाने के प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन अवैध पार्किंग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अवैध पार्किंग को शायद इसलिए भी नजरअंदाज किया जा रहा है, क्यों कि बाजार में प्रशासन और नगर पालिका ने वैध पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। बुधवार को शहर की व्यस्ततम करहल रोड पर भी अतिक्रमण और पार्किंग के चलते दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़े चौराहे से करहल चौराहे जाने वाले मार्ग पर दिनभर आवागमन होता है। बाजार होने के चलते यहां भीड़-भाड़ अधिक रहती है। इन दिनों जाम यहां की पहचान बन चुकी है। दुकानों का सामान बाहर रोड पर रखा होने के चलते पैदल चलने की भी जगह नहीं बची है। इसके चलते खरीदारी को आने वाले लोग सड़कों पर ही अपने वाहनों को पार्क करते हैं। बुधवार को भी सड़कों पर वाहन खड़े थे। इसके चलते कई बार जाम लगा रहा था। वाहनों के अधिक दबाव के चलते पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक किलोमीटर के इस रास्ते को पार करने में आधे घंटे से भी अधिक का समय बर्बाद करना पड़ता है।
विज्ञापन

बड़े चौराहे पर भी होती है अव्यवस्था
करहल रोड शहर के बीचों-बीच बड़े चौराहे पर आकर जुड़ती है। ऐसे में करहल रोड पर जाम का प्रभाव बड़े चौराहे पर भी पड़ता है। इसे आगरा रोड, कृष्णा टॉकीज रोड से आने जाने वाले लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
करहल रोड पर जाम सबसे बड़ी समस्या है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन अब तक एक बार भी इसे खाली कराने के लिए प्रयास नहीं हुए।
संतोष कुमार।
शहर में नगर पालिका को नियमित मॉनीटरिंग करनी चाहिए कि कहां अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन यहां तो नगर पालिका के इंस्पेक्टर निरीक्षण करने ही नहीं आते हैं।
डॉ. अरुण कुमार।
यूं तो जाम केवल समय बर्बाद होता है, लेकिन कई बार जब कहीं किसी जरूरी कार्य के लिए पहुंचना होता है तो जाम से मुश्किल हो जाती है। इस पर ध्यान देना चाहिए।
सुमित कुमार।
जब तक दुकानदारों को कार्रवाई का डर नहीं होगा तब तक फुटपाथों को खाली कराना आसान नहीं होगा। मुनादी के बाद दुकानदार सामान हटा लेते हैं और बाद में फिर रख देते हैं।

कमलेश।
जाम की समस्या के समाधान के प्रयास चल रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान भी प्रशासन की ओर से चलाया जाना है। व्यापारी अपनी हद में रहें और वाहनों को दुकानों के आगे खड़े न होने दें। नगर पालिका भी पार्किंग स्थल बनाने के प्रयास में है।
मनोरमा देवी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed