{"_id":"5e42e9a28ebc3ee5e23049ad","slug":"incrochment-in-mainpuri-mainpuri-news-agr42902322","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में नहीं है पार्किंग का इंतजाम, दिनभर लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में नहीं है पार्किंग का इंतजाम, दिनभर लगता है जाम
विज्ञापन
11एमएनपी-06-शहर के कचहरी रोड पर सड़क पर खड़ी बाइकें
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बाजार में लगने वाले जाम का एक कारण पार्किंग की व्यवस्था न होना भी है। स्थिति यह है कि दुकानदार से लेकर ग्राहक तक के वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। इस कारण बाजारों में हररोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। प्रशासन अगर जाम की समस्या का स्थायी समाधान चाहता है तो पार्किंग की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। नगर पालिका ने पूर्व में प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजे, लेकिन उन पर अमल नहीं हो सका।
मैनपुरी शहर 32 वार्डों में बसा हुआ है। क्रिश्चियन तिराहा से बाजार में प्रवेश करते हुए सड़क के दोनों ओर सड़क के किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहन नजर आने लगते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति एचडीएफसी बैंक के पास रहती है। यहां बैंक, दुकानों और डॉक्टर के यहां आने वाले मरीजों के वाहन रोड पर मिलेंगे। इसी तरह की स्थिति शहर के अन्य बाजारों की है। करहल रोड पर भी अवैध पार्किंग की वजह से ही जाम लगता है।
पार्किंग के प्रस्ताव पर नहीं हुआ अमल
पूर्व में नगर पालिका के अफसर भी इस बात से सहमत रहे कि स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करके जाम की समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसी के तहत पूर्व में कई बार क्रिश्चियन तिराहा स्थित पुराना अस्पताल परिसर, पुरानी तहसील परिसर, रामलीला मैदान और नगर पालिका परिसर के पास स्थित नजूल की जमीन पर पार्किंग स्थल बनाने के प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजे गए। हालांकि इन प्रस्तावों पर आज तक अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड पार्किंग नहीं हुई शुरू
घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय के बेसमेंट में अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह पार्किंग चालू नहीं हो पाई है। अगर नगर पालिका और पुलिस बाजार में खुलेआम घूमने वाले वाहनों पर सख्ती करती तो शायद अंडर ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़े होने लगते।
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में ग्राहक वाहन कहां खड़ा करे। कुछ लोग ज्यादा गैर जिम्मेदार तरीके से वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं।
-दिनेश चंद्र, ग्राहक
सड़क किनारे खड़े वाहन भी जाम का कारण बनते हैं। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे वाहन स्वामियों को भी आराम रहेगा।
-विनोद कुमार, ग्राहक
दुकानदार नहीं चाहते हैं कि वाहन उनकी दुकानों के सामने खड़े हों, लेकिन जब कोई जगह ही नहीं है तो ग्राहक की भी मजबूरी है।
-नारायन सिंह, दुकानदार
कभी-कभी तो ग्राहक खुद ही वाहन दुकानों के सामने खड़े कर देते हैं, मना करने पर वह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
-हेमचंद्र सिंह, दुकानदार।
नगर पालिका में अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था है, वाहन चालक यहां अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। पुराने प्रस्तावों को नए सिरे से तैयार कराकर पार्किंग की व्यवस्था कराने के प्रयास किए जाएंगे।
-लालचंद भारती, ईओ
हाईलाइट्स
03 लाख के करीब है शहरी क्षेत्र की आबादी
1.81 लाख के करीब पंजीकृत हैं दोपहिया वाहन
17 हजार कार पंजीकृत है जिलेभर में
फोटो-चार से दस तक