फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochment free land

प्रशासन ने नष्ट कराई सौ बीघा गेहूं की फसल

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
incrochment free land
12एमएनपी-25-भोगांव के गांव अहिरवा में अवैध कब्जा हटवाते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत अहिरवा में लोगों के कब्जे से बुधवार को एसडीएम ने सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई। उन्होंने गेहूं की फसल को नष्ट करवाकर सौ बीघा जमीन खाली कराई। वहीं तीन सौ बीघा गेहूं की फसल को नष्ट कराने और तैयार खड़ी आलू की फसल की खोदाई कराने के लिए अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अहिरवा में प्रशासन ने एक हजार बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। इसके बाद चार सौ बीघा भूमि पर दबंगों ने गेहूं की बुवाई कर दी थी। वहीं 26 बीघा जमीन पर आलू की बुवाई भी की गई थी। गेहूं की फसल जहां अभी छोटी है तो आलू की फसल पककर तैयार है। इसी के चलते एसडीएम सुधीर कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ बुधवार को अहिरवा पहुंचे। लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना और कानूनगो सुरेश बाबू राठौर ने एसडीएम और तहसीलदार कमल कुमार की मौजूदगी में गेहूं की सौ बीघा फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया। वहीं बाकी तीन सौ बीघा फसल को नष्ट कराने और आलू की फसल की खोदाई करने के लिए तीन दिन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई विवाद न हो इसके लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बुधवार को कार्रवाई के दौरान एसआई भूपेंद्र सिरोही व पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों था भूमि पर कब्जा
ग्राम सभा अहिरवा में बुधवार को जो जमीन मुक्त कराई उस पर 12 लोगों ने कब्जा करके गेहूं की फसल की बुवाई की थी। सौ बीघा जमीन पर अहिरवा के श्याम बाबू, अनार सिंह, जिलेदार सिंह, दुर्जन सिंह, वीरेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण, दलवीर, महाराज सिंह, रामचंद्र, रामबाबू, परशुराम ने कब्जा किया गया था। इनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सौ बीघा जमीन खाली करा दी गई है। आने वाले तीन दिनों में बाकी की तीन सौ बीघा फसल कब्जा मुक्त कराने के साथ ही कुर्क की गई आलू की फसल भी खोद ली जाएगी।
सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed