{"_id":"6564d11d4fe44ee01d0696a4","slug":"increasing-problem-of-breath-patients-two-killed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8121-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस के मरीजों की बढ़ रही दिक्कत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस के मरीजों की बढ़ रही दिक्कत, दो की मौत
Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांस के मरीजों की बढ़ रही दिक्कत, दो की मौत
सर्दी बढ़ने के साथ ही सांस के मरीजों की बढ़ती जा रही है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में बड़ी संख्या में मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं मरीजों का ऑक्सीजन लेवल भी गिरने लगा है। इसके चलते आए दिन मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा सहित सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
पिछले कुछ दिनों से अचानक सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। इस बीच सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत के चलते आठ मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से शहर के माधव गेस्ट हाउस निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह की 85 वर्षीय पत्नी नैनसी देवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना करहल क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 57 वर्षीय राकेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था। परिजन रविवार की रात उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को गंभीर हालत में ही भर्ती कराया गया था।