{"_id":"64ce96219a7c5bcdc1079e64","slug":"increased-crowd-of-kanwariyas-groups-kept-coming-out-with-kanwars-throughout-the-day-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-2824-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांवड़ियों की बढ़ी भीड़, दिन भर कांवड़ लेकर निकलती रही टोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांवड़ियों की बढ़ी भीड़, दिन भर कांवड़ लेकर निकलती रही टोलियां
Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पांचवें सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये लगातार गंगाघाटों पर कांवड़ भरने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन कांवड़ लेकर कांवड़ियों की टोलियां बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए निकलती रहीं। वातावरण शिवभक्ति का बना हुआ था। आज रविवार को कांवड़ियों की संख्या गंगाघाटों पर और बढ़ेगी और डाक कांवड़ियों की टोलियां भी पहुंचेंगी।
तीर्थनगरी सोरोंजी, लहरा गंगाघाट एवं कछला गंगाघाट पर कांवड़ मेला सजा हुआ है। बड़ी संख्या में कांवड़ मेला के लिए कांवड़ सजाने के सामान की खरीदारी करके गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान करने के बाद वे अपनी कांवड़ें सजाते हैं और गंगाजल गंगाजली में भरकर पूजा अर्चना के साथ कांवड़ उठाते हैं। लहरा और कछला गंगाघाट पर पूरे दिन पूजा अर्चना का सिलसिला चला। भक्त भोलेनाथ की जय जयकार कर रहे थे। बरेली-कासगंज मार्ग पर कांवड़ियों की टोलियां लगातार चल रहीं थीं। आज रविवार का दिन होने के कारण डाक कांवड़िये बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। कांवड़ भरकर कांवडिये गंतव्य को रवाना होंगे। रविवार को उमडऩे वाले श्रद्धालु कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।