{"_id":"574dfb784f1c1b26091094b7","slug":"increase-heat-outbreak-of-indiscriminate-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध विद्युत कटौती से बढ़ा गर्मी का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध विद्युत कटौती से बढ़ा गर्मी का प्रकोप
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा सहित कई जिलों में गहराया संकट
पीलीपोखर से छह घंटे की कटौती
कटौती का सिलसिला रहेगा जारी
अंधाधुंध विद्युत कटौती ने गर्मी का प्रकोप और बढ़ा दिया है। सुबह हो या रात किसी पहर राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि आगरा सहित कई जिलों में चार से छह घंटे तक की कटौती की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली उत्पादन कम होने और डिमांड बढ़ने से कटौती का सिलसिला आगे जारी रहेगा।
440 केवी पीलीपोखर सब स्टेशन से आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, हाथरस तक बिजली सप्लाई की जाती है। सोमवार रात को करीब 12 बजे पीलीपोखर सब स्टेशन ठप होने से बिजली गुल हो गई। रात दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद मंगलवार दोपहर तकरीबन दो बजे आपूर्ति ठप हो गई, जो शाम चार बजे सुचारु हो सकी। इसके बाद मंगलवार शाम तकरीबन नौ बजे आपूर्ति फिर ठप हो गई। जो रात करीब 11 बजे बहाल हो पाई। ओवर लोडिंग की वजह से कटौती उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन की ओर की गई थी।
ग्रिड को खतरा, इसलिए कर रहे कटौती
यूपीपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि दो बिजलीघरों से बिजली का उत्पादन ठप हो गया है और अचानक डिमांड बढ़ गई है। इससे ग्रिड पर खतरा पैदा हो गया। ग्रिड को बचाने के चक्कर में बड़े शहरों में शेड्यूल्ड कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
घरों में रखे इन्वर्टर फेल
पहले तो गर्मी की मार अब यूपीपीसीएल की ओर से की जा रही कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। घरों में रखे इन्वर्टर फेल हो रहे हैं। पानी की समस्या बढ़ गई है। रात में नींद पूरी न होने से दिन काम के दौरान चिड़चिड़ापन बढ़ गया है।
बढ़ेगी पेयजल की किल्लत
बिजली कटौती की वजह से शहर के दोनों वाटर वर्क्स भी प्रभावित होंगे। मंगलवार दिन में करीब दो घंटे और रात में दो घंटे बिजली गुल होने से जलशोधन क्षमता प्रभावित हुई है। इसकी वजह से शहर की टंकियों को पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
बिजली उत्पादन घटने और डिमांड अधिक होने से बिजली संकट खड़ा हुआ है। अलग-अलग शहरों में टाइम बदलकर कटौती की जा रही है।
अशोक सक्सेना, मुख्य अभियंता, यूपीपीसीएल
प्रदेश के दो बिजलीघरों से उत्पादन गिरा है। डिमांड बढ़ने की वजह से कटौती की जा रही है। यह समस्या आगे कुछ दिन और चल सकती है।
अतुल निगम, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल
विजय नगर में ट्रांसफार्मर जला
विजय नगर में दोपहर करीब एक बजे टोरंट पावर के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। लोगों को कहना था कि लोड अधिक है, लेकिन टोरंट पावर ने क्षमता से कम का ट्रांसफार्मर लगा रखा है। विद्युत कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम को नया ट्रांसफार्मर लगा सप्लाई सुचारु की। टोरंट पावर के पीआरओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड नहीं था। वहां आग कैसे की लगी, इसकी जांच कराई जा रही है।