फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase frequency of Tanakpur-Mathura special train

Agra News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

Thu, 26 Dec 2024 03:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Increase frequency of Tanakpur-Mathura special train
कासगंज। टनकपुर-मथुरा स्पेशल एक जोड़ी ट्रेन के रेलवे ने 31 मार्च तक फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन होता है।रेलवे द्वारा टनकपुर से मथुरा जाने के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई गई। 31 दिसंबर तक रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन किया था। ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन किया जाता है। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। ट्रेन संख्या 05061 टनकपुर से सुबह 4.50 बजे मथुरा के लिए रवाना होती है। खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरोंजी होते हुए सुबह 8.50 बजे कासगंज पहुंचती है। 10 मिनट जंक्शन पर रुकने के बाद 9 बजे यह ट्रेन मथुरा के लिए रवाना होती है। वहीं ट्रेन संख्या 05062 मथुरा जंक्शन से शाम 4.45 बजे टनकपुर के लिए रवाना होती है। शाम 6.20 बजे कासगंज पहुचने के बाद शाम 6.30 बजे टनकपुर के लिए रवाना होती है। ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से इस रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed