फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Incomplete ROB Construction Leaves Four Lakh People Struggling in Agra

आगरा न्यूज: अधूरा आरओबी बना जी का जंजाल, चार लाख आबादी बेहाल; कहीं धूल के गुबार तो कहीं कीचड़

Tue, 13 Oct 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बारह खंबा पर रुई की मंडी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तीन पिलर खड़े करने के बाद बंद पड़ा है। सड़क पर मिट्टी, मलबे और कीचड़ के साथ उड़ती धूल से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
 

विज्ञापन
Incomplete ROB Construction Leaves Four Lakh People Struggling in Agra
रुई की मंडी रेलवे ओवरब्रिज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज के बारह खंबा क्षेत्र में रुई की मंडी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का अधूरा निर्माण स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सड़क के बीच तीन पिलर खड़े कर काम बंद कर देने से पूरा मार्ग किसी बदहाल गांव की पगडंडी जैसा हो गया है। प्रतिदिन चार लाख से अधिक लोगों की आवाजाही वाले इस मुख्य मार्ग की बदहाली से क्षेत्रीय जनता बेहद चिंतित है।
विज्ञापन


रुई की मंडी रेलवे फाटक से बारह खंबा की ओर की सड़क पर जगह-जगह मिट्टी और मलबा बिखरा पड़ा है। लगातार खोदाई के कारण क्षेत्र की नालियां चोक हैं। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। मार्ग पर कीचड़ के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह सोनी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन शिफ्ट न करने से क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। सड़क पर ग्रीन मेट न लगाने और पानी का छिड़काव न होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन


दुकानदार इकबाल ने बताया कि मलबे और कुछ दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण सड़क पर निकलने के लिए जगह ही नहीं बची है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि रेलवे अधिकारी केवल रात में निरीक्षण करने आते हैं और मलबा हटाने का काम बेहद सुस्त है। एक सप्ताह से काम पूरी तरह बंद होने के कारण तनाव बढ़ गया है। दरअसल, खेरिया पुल पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू होना है, जिससे यातायात को इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनसंपर्क अधिकारी आगरा मंडल संजय कुमार गाैतम ने बताया कि अब जल्द ही खेरिया आरओबी पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसलिए यहां का कार्य बंद किया गया है। खेरिया आरओबी का कार्य पूरा होते ही बारह खंबा आरओबी का कार्य शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed