फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income tax survey in jwellers in agra

सराफा कारोबारियों पर टेड़ी हुई आयकर विभाग की नजर, आगरा से चेन्नई तक सर्वे

Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Income tax survey in jwellers in agra
अायकर सर्वे - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने बुधवार शाम को आगरा के दो बुलियन कारोबारियों पर सर्वे शुरू किया। इंटर गोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स के आगरा में चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी और चेन्नई समेत चार प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया है। 
विज्ञापन


देर रात तक अधिकारी पुराने बिल, कच्चे बिल और बिक्री, आपूर्ति का ब्यौरा जांचते रहे। आयकर विभाग के इस सर्वे से घबराए सराफा व्यापारियों ने चौबे जी का फाटक और नमक की मंडी में अपने प्रतिष्ठानों के शटर ही नहीं खोले। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के रेंज 4 की संयुक्त आयुक्त बेलू सिन्हा के निर्देशन में उपायुक्ता ज्योत्सना के नेतृत्व में पांच आयकर अधिकारियों की टीम ने इंटरगोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स पर सर्वे किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरगोल्ड के अखिल जैन का चेन्नई में भी चांदी की पायलें, सोने के जेवरात, बुलियन का बड़ा कारोबार है। आगरा में नमक की मंडी और चौबे जी का फाटक से फर्म सोने की चेन, चांदी के जेवरात, चांदी और सोने का काम करती है। रोशन जैन के केके  ज्वैलर्स का भी बुलियन का कारोबार है।

बुधवार की शाम को आयकर अधिकारियों ने चौबेजी का फाटक पर सर्वे किया तो दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। अधिकारियों ने फोन कर प्रतिष्ठान के संचालकों को बुलाया। देर रात तक सर्वे जारी रहा। 

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात तक या शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई चल सकती है। सर्वे करने वाली टीम में आयकर अधिकारी हरिओम सिंह, अजय दुबे, राकेश बाबू, राकेश शर्मा और हरि बाबू वर्मा के साथ आयकर निरीक्षकों की टीम मौजूद रही। 

42 करोड़ सरेंडर कर चुके सराफ

बीते साल नमक की मंडी और चौबे जी के फाटक पर आयकर सर्वे में सराफ 42 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर कर चुके हैं। एमएल चेंस, जीटी चेंस, सीपी चेंस और शिवम ट्रेडर्स पर रेंज 4 ने कार्रवाई की थी, तब दो दिन चले सर्वे के बाद चारों ने कुल 42 करोड़ की आय सरेंडर कर दी। इस सर्वे के बाद ही सराफा व्यवसाइयों ने टैक्स जमा करने में तेजी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed